Wednesday, 5 October 2022

पी.एफ.आई के तीन सदस्य बहराइच से हिरासत में।

सी.ए.ए व एन.आर.सी के प्रदर्शन में सक्रिय थे आरोपी।

लखनऊ 04 अक्टूबर (CY न्यूज) ऑल इंडिया उलमा काउंसिल के अध्यक्ष अहमद बेग नदवी को रविवार को एस.टी एफ, आई.बी व एन.आई.ए की टीम बहराइच लेकर गई थी। देर रात को नेपाल सीमा के पास से एक शिक्षक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। तीनों प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पी.एफ.आई) के सक्रिय सदस्य हैं। इनमें से एक 22 सितंबर को हुए छापा मारी के दौरान लखनऊ से भाग गया था। वह नेपाल में रहकर नेटवर्क को मजबूत कर रहा था। रविवार शाम को बहराइच में आते ही एस.टी.एफ और एन.आई.ए ने उसे पकड़ लिया। अन्य दो के बारे में अफसर चुप्पी साधे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, नेपाल सीमा पर पकड़ा गया यह सदस्य रिसिया के शैदा बभनी गांव का रहने वाला है। वह लंबे से पी.एफ.आई से जुड़ा है और गांव के ही एक स्कूल में पढ़ाता भी है। हालांकि गांव के लोग यह नहीं बता सके कि वह किस शिक्षण संस्थान में पढ़ाता है। इस शिक्षक के भाई की गतिविधियों को भी पता किया जा रहा है। दोनों के बारे में रिमांड पर लिए अहमद बेग ने भी कई जानकारियां दी थीं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...