Tuesday, 11 October 2022

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन।

सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर दिया गया सुरक्षित मातृत्व के लिए उचित परामर्श।


मेरठ 11 अक्टूबर (CY न्यूज) मातृ-शिशु मृत्यु दर करने व प्रजनन सुरक्षा के प्रति जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पी.एम.एस.एम.ए) दिवस का आयोजन किया गया।  बरसात के बाद भी विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 1372 गर्भवती की जांच की गई और उन्हें उचित परामर्श दिया गया। अभियान में जांच में चिकित्सकों ने उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली 82 गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ए.सी.एम.ओ (आर.सी.एच) ड

डा.विश्वास चौधरी ने बताया पी.एम.एस.एम.ए दिवस के तहत गर्भवती को बेहतर सुविधा देना विभाग का लक्ष्य है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य इकाइयों तक आने वाली अधिकतर गर्भवती संसाधन विहीन, वंचित समुदाय से तथा दूर दराज के गांवों से आती हैं। अत: प्रयास किया जाता है कि आने वाली समस्त गर्भवती को उसी दिन सभी जांच- ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, यूरिन टेस्ट, हीमोग्लोबिन, अल्ट्रासाउंड नि:शुल्क प्रदान की जायें, जिससे उन्हें बार.बार स्वास्थ्य इकाई पर न आना पड़े। यदि सम्बन्धित चिकित्सालय पर कोई जांच उपलब्ध नहीं है, तो उच्च स्तरीय इकाई पर संदर्भित कर नि:शुल्क सेवा प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर प्रत्येक गर्भवती को पांच निशुल्क जांच ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, यूरिन टेस्ट, हीमोग्लोबिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी गई। जिला स्वास्थ्य परामर्शदाता इलमा अजीम ने बताया कि-प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के तहत स्वास्थ्य केन्द्रों पर 1372 महिलाओं की जांच की गयी। इस दौरान 37 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली चिन्हित की गयीं। इन एच.आर.पी मिली महिलाओं को उच्च स्वास्थ्य केन्द्र के लिये रेफर किया गया। उन्होंने बताया-कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने की आवश्यकता है। उन्हें स्वस्थ पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य पर भी  पर भर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को 180 आयरन की गोलियों को सेवन करना चाहिए। जिससे रक्त अल्पता की बीमारी को दूर किया जा सकें।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...