सेनेटरी सुपरवाईजर को सी.बी.आई ने किया गिरफ्तार।
मेरठ 11 अक्टूबर (CY न्यूज) संविदा कर्मचारियों को संविदा पर रखने से पूर्व कैंट बोर्ड में भ्रष्टाचार की परते खुलती दिखाई दे रही है। मंगलवार को सी.बी.आई की टीम ने कैंट बोर्ड के कार्यालय में छापेमारी कर वहां पर तैनात सेनेटरी सुपरवाइर को गिरफ्तार किया। कैंट बोर्ड दफ्तर में सीबीआई ने रात 2 छापा मारा। कई कर्मचारियों से टीम ने बंद कमरे में पूछताछ की। एक अधिकारी को मोटी रकम के साथ गिरफ्तार किया है। टीम के अधिकारी गोपनीय ढंग से जांच कर रहे हैं। मामले में कैंट बोर्ड के अधिकारी भी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। मंगलवार की रात को सी.बी.आई की 15 सदस्य टीम ने सोमवार देर रात कैंट बोर्ड के कार्यालय पहुंची। सी.बी.आई के वहां पर पहुंचने पर हंडकप मच गया। सी.बी.आई ने दफ्तर खंगालते हुए सेनेटरी सुपरवाइजर संजय को सी.बी.आई की टीम ने हिरासत में ले लिया। कैंट बोर्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्वत लेने की शिकायत पर छापेमारी हुई। बताया गया है कि वही कैंट बोर्ड के सी.ई.ओं ज्योति कुमार समेत कई अफसर के घर पर भी सीबीआई की टीम पहुंची।
संजय से पूछताछ में मिली अहम जानकारी:
सी.बी.आई की टीम ने सेनेटरी सुपरवाइजर संजय कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद कैंट बोर्ड के अधिकारियों से भी सी.बी.आई की टीम में संपर्क किया। कैंट बोर्ड के वार्डों में अस्थाई कर्मचारी और सुपरवाइजर की प्रोन्नति होनी है। साथ ही 800 संविदाकर्मियों को मानदेय पर रखा जाएगा। इससे पहले सच संस्था के अध्यक्ष संदीप पहले भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की थी। सी.बी.आई की टीम सुपरवाइजर संजय को अपने साथ ले गई ।वही कैंट बोर्ड के सी.ई.ओ ज्योति कुमार के घर पर भी सी.बी.आई की टीम पहुंची लेकिन वह घर पर भी नहीं मिले।
No comments:
Post a Comment