Friday, 7 October 2022

स्पोर्ट्स शोरूम में आग से मचा हड़कंप, दो गाड़ियों ने पाया काबू।

मेरठ 06 अक्टूबर (CY न्यूज) सूरजकुंड स्थित स्पोर्ट्स के शोरूम में गुरूवार की सुबह आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। आग का कारण शॉट सक्रिट बताया जा रहा है। सूरजकुंड पर ए.बी.वी.पी दफ्तर के सामने क्षेत्रीय निवासी ब्रज सैनी का स्पोर्ट का शोरूम है। हर रोज की तरह करीब 9 बजे उनके पोते नीरज ने शोरूम खोल दिया। करीब साढे 10 बजे प्रथम तल से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते धुंआ आग में तब्दील हो गया और पूरे तल पर फैल गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दमकल को भी सूचना दे दी। कुछ ही देर में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही हैै। आग से प्रथम तल पर रखा सामान जलकर राख हो गया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...