Monday, 3 October 2022

मूसेवाला हत्याकांड :

आरोपी गैंगस्टर टीनू पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार।

चंडीगढ़ 02 अक्टूबर (CY न्यूज) मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी दीपक टीनू नाटकीय तरीके से पंजाब पुलिस की अपराध जांच एजेंसी (सी.आई.ए) की हिरासत से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मूसेवाला हत्याकांड में चार्जशीटेड टीनू को लेकर मानसा के सी.आई.ए इंचार्ज अपनी प्राइवेट गाड़ी से मानसा जा रहे थे, तभी मौका देखकर वह फरार हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि टीनू को किसी से मिलने के लिए जेल से बाहर निकाला गया था। मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस उसे 4 जुलाई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई थी।

सी.आई.ए प्रभारी की भूमिका संदेह के घेरे में है और पुलिस ने उसके भागने पर चुप्पी साध रखी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गैंगस्टर को आधी रात को जेल से क्यों निकाला गया और उसे कहां ले जाया जा रहा था। उसे पकड़ने के लिए विशेष रूप से पंजाब-राजस्थान सीमा पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। टीनू के हिरासत से फरार होने पर मूसेवाला की मां चरण कौर ने पुलिस पर जेलों में गैंगस्टरों की मदद करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि टीनू जेल से कैसे भाग निकला। मूसेवाला की 29 मई को मनसा जिले के जवाहर गांव में छह शार्प शूटर्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...