मेरठ 01 अक्टूबर (CY न्यूज) शनिवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने गढ़ रोड स्थित होटल मे छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल मे 2 दर्जन से अधिक युगल बैठे हुए थे। टीम को देख होटल मे अफरा तफरी मच गई। टीम ने सभी युगल से पूछताछ की आई.डी चेक की। करीब आधे घंटे तक चली कार्यवाही के बाद टीम खाली हाथ वापस लौट गई। इससे पहले बुधवार को कंकरखेड़ा पुलिस व एंटी हयूमन ट्रेफिकिग यूनिट (ए.एच.टी.यू) की टीम ने दो होटलों में छापा मारा। इस संयु्क्त टीम ने सी.ओ दौराला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की थी। बताया गया कि ये दोनों होटल एक अस्पताल के पास बने हैं। वहीं छापामारी के दौरान पुलिस ने होटल से 22 जोड़ों को पकड़ा था। इसके बाद शनिवार दोपहर टीम को गढ़ रोड स्थित एक होटल में अनैतिक कार्यों की सूचना पर टीम ने छापा मारा। यहां से तकरीबन 12 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। हालांकि टीम की पूछताछ में सामने आया कि ये सभी बालिग हैं। टीम ने सभी की आई.डी चेक करने और अन्य पूछताछ के बाद टीम वापस लौट गई।

No comments:
Post a Comment