Thursday, 13 October 2022

हेल्थ ए.टी.एम जांच में सबसे ज्यादा मिल रहे बी.पी-शुगर के मरीज।

चिकित्सक दे रहे उचित खानपान व व्यायाम की सलाह।

मेरठ 12 अक्टूबर (CY न्यूज) जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आम लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिये लगायी गयी हेल्थ चेकअप मशीन (ए.टी.एम) में अभी तक हुई जांच में सबसे ज्यादा बी.पी, शुगर के मरीज सामने आ रहे हैं। चिकित्सक ऐसे मरीजों को खान-पान पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। बता दें लोगों को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिये खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सी.एच.सी)  पर हेल्थ ए.टी.एम लगायी गयी है। इसका शुभारंभ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने पिछले माह किया था। सी.एच.सी पर लगायी गयी हेल्थ ए.टी.एम में अब तक 55 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच की। जांच में सबसे ज्यादा बी.पी, शुगर के मामले निकले हैं।सी.एच.सी प्रभारी डा.प्रफुल्ल कुमार का कहना है की लोगों में बी.पी, शुगर, बॉडी मास व डायबिटीज की शिकायत का सबसे बड़ा कारण खानपान सही न होना है। उन्होंने बताया वर्तमान समय में भागदौड़ की जिंदगी के कारण इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। शरीर को फिट रखने के लिये समय पर खानपान और हल्का व्यायाम होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया ऐसे लोगों को उपचार के साथ उचित खानपान की सलाह दी जा रही है।

क्या हेल्थ ए.टी.एम:

हेल्थ ए.टी.एम को निजी, वॉक-इन-मेडिकल कियोस्क के रूप में समझा जा सकता है। इसमें चिकित्सा उपकरण लगे होते हैं। यहां स्थापित हेल्थ ए.टी.एम से 40 प्रकार की जांच एक समय में की जा सकती हैं, जिनमें शरीर का तापमान, ब्लड प्रेशर, फैट, बॉडी वॉटर, बोन मास, फैट फ्री वेट, ऑक्सीजन सेचुरेशन, प्रोटीन, विजन टेस्ट आदि शामिल हैं। इससे उन लोगों को खासतौर पर फायदा हो रहा है, जो आर्थिक तंगी के चलते टेस्ट नहीं करा पाते हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...