कुशीनगर 03 अक्टूबर (CY न्यूज) कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार की देर रात हुई। युवक, युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। युवती के परिजनों ने उसे पकड़कर पहले पिटाई की। इसके बाद चाकू से हमला करके उसकी जान ले ली। युवती सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुार तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रहसूमाली पट्टी निवासी चंद्रशेखर के इकलौते बेटे विकास (25) का प्रेम संबंध तुर्कपट्टी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती संग चल रहा था। रविवार की देर रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। 11 बजे के बाद परिजनों को सूचना मिली कि विकास की हत्या कर दी गई है। उसके बदन पर चोटों के निशान हैं। पिता चंद्रशेखर अपने गांव के प्रधान संग मौके पर पहुंचे। गांव के बाहर एक व्यक्ति के मकान से करीब सौ मीटर की दूरी विकास का शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पिता ने पुलिस को दी। बेहरमी से युवक को पीटकर करके उसके बदन में चाकू घोंपा गया था। घटना की जानकारी पाकर एस.पी, ए.एस.पी, एस.एच.ओ सहित भारी पुलिस संग पहुंचे। पिता ने पुलिस को बताया कि रात में नौ बजे उनके बेटे के मोबाइल पर युवती का फोन आया। इसके बाद वह अपनी बाइक लेकर उससे मिलने चला गया। युवती से उसका प्रेम संबंध काफी दिनों से चल रहा था। युवती कई बार उनके घर पर आकर रहने की जिद कर चुकी है। युवक के पिता ने युवती, उसके परिजनों के खिलाफ बेटे की हत्या की तहरीर दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment