Monday, 10 October 2022

सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दी श्रद्धांजलि।

मेरठ 09 अक्टूबर (CY न्यूज) सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यालय जागृति विहार मेरठ पर प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार आजाद की अध्यक्षता व मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह बादल के संचालन में काशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस पर एवं महर्षि बाल्मीकि की जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गौतम उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डा.भीमराव आंबेडकर, महर्षि बाल्मीकि, कांशीराम के चित्रों पर फूल माला चढ़ा कर सच्ची श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन संघर्ष पर चर्चा की। साथ ही साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन में पदाधिकारियों को नियुक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष ने सोहनलाल कर्दम को प्रदेश उपाध्यक्ष, चरणदास राव प्रदेश सचिव, डा.जितेंद्र कुमार प्रदेश सलाहकार, अश्वनी जाटव मंडल उपाध्यक्ष मेरठ, विनेश प्रधान जिला सचिव मेरठ, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग उर्मिला गौतम, महानगर अध्यक्ष महिला विंग संगीता शर्मा, मीडिया प्रभारी तानिया वर्मा, सोमायला पवार जानी ब्लॉक अध्यक्ष महिला विंग, जीशान खान ब्लॉक अध्यक्ष जानी, ऋषि पाल ब्लॉक अध्यक्ष रजपुरा, विजयपाल ब्लॉक उपाध्यक्ष रजपुरा मोनू कुमार ब्लॉक सचिव रजपुरा मेरठ नियुक्ति पत्र देकर अपनी-अपनी जिम्मेदारी मजबूती से निभाने और संगठन को ग्रास रूट लेवल प्रत्येक गांव तक खड़ा कर अधिकारियों से तालमेल बनाकर हर गरीब मजदूर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने में मदद करने के लिए निर्देशित किया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...