Tuesday, 4 October 2022

रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ मे नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

 

हापुड़ 03 अक्टूबर (CY न्यूज) रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ मे नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ हवन पूजा से आरम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभांरभ आदरणीय प्राचार्य डा.गंगादास सिंह , संस्थान के निदेशक डा.पवन तोमर, फार्मेसी के प्राधानाचार्य डा.जफर वसी व चीफ प्रॉक्टर डा.सुभम सिंह भाटी व अन्य शिक्षको द्वारा माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। तथा बी.एस.सी होम साइन्स की छात्रा शिवानी ने कथक नृत्य द्वारा माँ सरस्वती की वंदना की। संस्थान के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने रूद्रा परिवार में सम्मलित हुए छात्र/ छात्राओं का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षण अधिगम प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण अंग बालक ही होते है। वर्तमान में शिक्षा का केन्द्र बिन्दु बालक ही है। प्राचार्य ने अभिविन्यास का अर्थ बताते हुए शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने रूद्रा ग्रुप की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी छात्र छात्राओं को दी। और उनके स्वस्थ, सम्रद्ध व उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने सभी छात्र/ छात्राओं को यह शपथ दिलाई कि मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं संस्थान के नियमों का पूर्णतः पालन करूँगा/करूँगी। मैं संस्थान के प्रति समर्पित भाव से अनुशासित रहते हुए अध्ययन करूँगा/करूँगी। मैं अपने परिवार व संस्थान का नाम रोशन करने का पूर्ण प्रयत्न करूँगा/करूँगी। प्राचार्य ने कीर्तिमान स्थापित करने वाले पुराने वर्ष के छात्र/छात्राओं का उदाहरण देते हुए यह भरोसा जताया कि हमारे नवागतुंक छात्र/छात्राऐं भी हमारे कॉलिज का परचम राष्ट्र स्तर पर फहरायेगें। सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग सम्बंधी जानकारियाँ दी तथा नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं को उनके (कैरियर) सम्बन्धित जानकारियाँ उपलब्ध कराई तथा उनके मार्ग में आने वाली समस्त कठिनाइयों में साथ देने का भरोसा दिलाया। कॉलिज के निदेशक डा.पवन तोमर ने बच्चों को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी में लगभग 925 पुरातन छात्र/छात्राऐं विभिन्न विभागों में कार्यरत है। डायरेक्टर ने भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। फार्मेसी के प्रधानाचार्य डा.जफर वसी ने छात्रों को अनुशासित रहने और अपनी सोच को सकारात्मक बनाने का मंत्र दिया। इस अवसर पर बी.एड के छात्र/छात्राओं ने शिक्षा पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। बी.कॉम की छात्रा ने शिक्षा एवं संस्कृति विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। बी.ए विभाग के छात्रों ने देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। मंच का कुशल संचालन डा.पूनम तेवतिया व रूचि शर्मा ने किया। इस अवसर पर विकास मोहन, दीपक गुप्ता, हरेन्द्र सिंह, मोनिका शर्मा, शगुन, ममता कोहली, कुमार राणा, वसीम अकरम, डा.सरफराज आलम एवं अन्य सभी शिक्षक/शिक्षिकाऐं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...