औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 18 अक्टूबर (CY न्यूज) कंचौसी दिबियापुर कैनाल रोड नहर की पटरी पर एक बाइक पेड़ से टकरा गई। बाइक पर सवार दो अज्ञात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चालक युवक भी मामूली रूप से घायल है। और वह चालक अज्ञात युवक ने हैल्मेट नहीं लगाए हुआ था। एक बाइक पर तीनों सवार झींझक की ओर से दिबियापुर की तरफ मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जा रहे थे। राहगीरों ने ऑटो से घायलों को दिबियापुर अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी सूत्रों के हवाले से है। और घटना कंचौसी-दिबियापुर कैनाल रोड नहर की पटरी ग्राम बिझाई के पास की बताई जा रही है।


No comments:
Post a Comment