Friday, 7 October 2022

रामलीला में हुआ विभीषण राजतिलक का मंचन।

मेरठ 06 अक्टूबर (CY न्यूज) श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा पंजीकृत मेरठ शहर के तत्वधान में श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर द्वारा वैशाली कॉलोनी गेट गढ़ रोड  स्थित राधा कृष्ण शिव मंदिर में लीला  मंचन किया सभी उपस्थित पदाधिकारी सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना कर लीला मंचन प्रारम्भ किया गया। गुरुवार को विभीषण राजतिलक, हनुमान जी द्वारा सीता जी को रावण वध की सूचना भेजना, सीता जी अग्नि परीक्षा, भगवान की स्तुति का लीला मंचन किया गया। राजतिलक के उपरांत श्री विभीषण राजतिलक जुलूस राधा कृष्ण मंदिर वैशाली कॉलोनी गेट गढ़ रोड से विभीषण राजतिलक के पश्चात गांधी आश्रम चौराहा, कैलाश पुरी, हंस चौराहा, सती मंदिर से साईं बाबा मंदिर गांधीनगर, सोहराब गेट खंदक, छीपीवाड़ा, बाजार पेड़ामल, स्वामी पाड़ा, वाजपेई औषधालय के सामने से होते हुए श्री सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट पर विश्राम हुआ। इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मनोज गुप्ता राधा गोविंद मंडप, संयोजक उत्सव शर्मा, महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, राकेश शर्मा संचालक, पंकज गोयल पार्षद, विपुल सिंघल, राकेश गर्ग, राजेन्द्र अग्रवाल प्लास्टिक, विपिन गुप्ता बिजली वाले, अजित शर्मा, उमा शंकर पाल, अजय गोयल अनन्या, प्रदीप अग्रवाल, मनोज जिंदल, दीपक गोयल, संदीप गोयल रेवड़ी, सचिन गोयल, राजन सिंघल, संदीप पाराशर, दीपक सिंघल, सुरेश गोयल, संजय, मयूर अग्रवाल सहित भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...