मेरठ 07 अक्टूबर (CY न्यूज) ब्रह्मपुरी के निवासियों के द्वारा जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसके बताया गया है कि अतिशय जैन और विशाल केबल, शास्त्री की कोठी ब्रह्मपुरी के निवासी है। इनकी गली में नरेश चंद्र शर्मा नामक व्यक्ति ने नगर निगम की लगभग 39 गज भूमि पर अवैध कब्जा कर गली को अवैध रूप से बंद कर रखा एवं इनके मकान के मुख्य द्वार के सामने भी अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। कई बार मना करने के बावजूद भी वह इस कब्जे को नहीं हटाते और बोलते है की जो कर सकते हो कर लो और मारपीट की धमकी देता है एवं प्रशासन में अपनी जान पहचान होने की भी धमकी देता है। इसमें नगर निगम के पटवारी को रिस्वत भी देने की कौशिश की व चलती जांच मे एक भाजपा नेता ने इस घर पे अपने पद वाले नाम की प्लेट लगा दी। जिसमे कोई इस पर करवाई ना करें जिस भाजपा नेता का नाम वर्षा कौशिक है जो की भाजपा मे महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष है। यह कब्ज़ा ब्रहमपुरी मेरठ शास्त्री की कोठी विश्वा कैबल के सामने किया हुआ हैं।

No comments:
Post a Comment