Saturday, 8 October 2022

भरत मिलाप का हुआ लीला मंचन।

मेरठ 07 अक्टूबर (CY न्यूज) श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा पंजीकृत मेरठ शहर के तत्वधान में श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर द्वारा आज भरत मिलाप का लीला मंचन किया गया। भरत मिलाप कार्यक्रम में हनुमान जी पैदल श्री सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से सुभाष बाजार, तहसील, गुदड़ी बाजार, बजाजा, सर्राफा होते हुए मददो की दुकान अनाज मंडी पहुंचे,  भरत जी का जुलूस शहर अनाज मंडी से कबाड़ी बाजार होते हुए शारदा रोड पहुंचा। श्री राम जी का जुलूस श्री बाबा झारखंडी मंदिर से दिल्ली चुंगी होते हुए शारदा रोड पहुंचा, जहां भरत मिलाप संपन्न हुआ। भरत मिलाप का कार्यक्रम भरत मिलाप आयोजन समिति के अध्यक्ष केशव गोयल ₹, महामंत्री कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन, संयोजक पी.सी शर्मा के तत्वधान में किया गया। मंच संचालन राकेश गौड़ तथा अमन सिंघल ने किया। भरत मिलाप बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुंदर झांकियों का आनंद लेते हुए प्रभु के साथ भक्तजनों द्वारा इस पर्व को मनाया गया। भरत मिलाप कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.लक्ष्मीकांत वाजपेई, मुकेश सिंघल, कमल दत्त शर्मा, पीयूष शास्त्री, अरविंद मारवाड़ी रहे। सभी अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष केशव गोयल, महामंत्री कृष्ण गुप्ता द्वारा पटका, माला व पगड़ी पहनाकर किया गया। तत्पश्चात डोला भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमान जी सहित गिनदौडिया धर्मशाला से प्रारंभ होकर कबाड़ी बाजार, अनाज मंडी, वैली बाजार, चौराहा घंटाघर पर तिलकोपरांत, खैर नगर बाजार, सत्यम प्लाजा होते हुए  बैंड बाजे के साथ सनातन धर्म मंदिर पर संपन्न हुआ। सम्पूर्ण मार्ग पर आम जनता, भक्तगण द्वारा फूलों की बरसात की गई। इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मनोज गुप्ता राधा गोविंद मंडप, संयोजक उत्सव शर्मा, महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, राकेश शर्मा संचालक, पंकज गोयल पार्षद, विपुल सिंघल, राकेश गर्ग, राजेन्द्र अग्रवाल प्लास्टिक, विपिन गुप्ता बिजली वाले,  अजित शर्मा, उमा शंकर पाल, अजय गोयल अनन्या, प्रदीप अग्रवाल,  मनोज जिंदल, दीपक गोयल ,संदीप गोयल रेवड़ी, सचिन गोयल, राजन सिंघल, संदीप पाराशर, दीपक सिंघल,  सुरेश गोयल ,संजय, मयूर अग्रवाल  सहित भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...