Saturday, 8 October 2022

भारी बारिश से धंसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे।

वाहनों की लगी कतार, अधिकारियों में मचा हड़कंप।

सुल्तानपुर 07 अक्टूबर (CY न्यूज) बार-बार हो रही तेज बारिश के बाद बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे सुल्तानपुर में हलियापुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे धंस गया। एक्सप्रेसवे पर पांच फीट की चौड़ाई में करीब 10 फीट गड्ढा हो गया। देखते ही देखते एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक्सप्रेसवे धंसने की सूचना लगते ही यूपीडा में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार रात में ही यूपीडा ने क्रेन व जे.सी.बी भेज कर मरम्मत कार्य शुरू करवाया। साथ ही बड़े वाहनों का आवागमन रोककर छोटे वाहनों को कॉशन पर बगल से निकलवाया। शुक्रवार की सुबह तक सड़क का गड्ढा भर दिया गया। मौके पर हलियापुर पुलिस व यूपीडा के अधिकारी डटे रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...