मेरठ 06 अक्टूबर (CY न्यूज) शहर में श्रद्धा, भक्ति और आस्था की त्रिवेणी में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। धूमधाम के साथ मां दुर्गा पूजा का समापन किया गया। इसके साथ ही विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से सिंदूर खेलकर मां को विदा किया तो कई जगह ढोल नगाड़ों के साथ मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने मां की पूजा अर्चना कर उनसे मनोकामना मांगी। महिलाओं ने खेला सिंदूर, नम हुई आंखें: सदर स्थित बंगाली दुगार्बाड़ी सोसाइटी में इस बार 216वीं दुर्गा पूजा का समापन मूर्ति विसर्जन यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान सुबह मां की विशेष पूजा अर्चना की गई व शृंगार किया गया। इस दौरान शंखनाद कर मां का गुणगान किया गया। पूजा के बाद महिलाओं ने बंगाली समाज में चली आ रही सिंदूर खेलने की परंपरा को जारी रखते हुए सिंदूर खेला। दोपहर 12 बजे ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम। मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में डा.सुब्रतो सेन, तापस सान्याल, एस मुखर्जी, अशोक कुमार चौधरी, सत्याजीत मुखर्जी, अमिताभ मुखर्जी, अजय मुखर्जी, श्यामल, गोविंद विश्वास आदि रहे।

No comments:
Post a Comment