Monday, 3 October 2022

ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए पदाधिकारियों ने की बैठक।

मेरठ 02 अक्टूबर (CY न्यूज) ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन समिति वर्ष 2022 एवं ब्राह्मण समाज संगठन इंदिरा नगर ब्रह्मपुरी की एक बैठक संगठन अध्यक्ष पंडित ओमवीर शर्मा के निवास स्थान जी-72 सरस्वती वाटिका सरस्वती लोक मेरठ पर 3 बजे से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष पंडित ओमवीर शर्मा एवं संयोजक ने की तथा संचालन पंडित देव शर्मा महामंत्री ने किया। बैठक में ओमवीर शर्मा, देव शर्मा, श्याम लाल शर्मा, राकेश दीक्षित, जितेंद्र कुमार शर्मा, विष्णु दत्त भारद्वाज, हर्षवर्धन कौशिक, पी.डी शर्मा, रमेश चंद शर्मा, विष्णु अवतार शास्त्री आदि ने भाग लिया। बैठक में 09 अक्टूबर को आयोजित होने वाले 14 वे ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया गया। सर्वसम्मति से मंच व्यवस्था बैनर आदि व्यवस्था माइक, साउंड व्यवस्था तथा कार्यक्रम में समय से उपस्थित होने पर चर्चा की गई। और जिम्मेदारियों का वितरण किया गया सभी के सहयोग से यह सम्मेलन सफल सिद्ध होगा ऐसा सभी सदस्यों ने संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया और उन से निवेदन किया गया यदि आपके जान पहचान वाले ब्राह्मण बंधु हैं आप उन्हें निमंत्रण कार्ड देना चाहते हैं तो हमसे कार्ड प्राप्त कर लें किसी ने भी कार्ड की कोई डिमांड बैठक में प्रस्तुत नहीं की। अंत में महामंत्री द्वारा बैठक की कार्रवाई धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समाप्त की गई। वही बैठक के अंत मे बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत वाजपेई रहेंगे एवं धर्मेंद्र भारद्वाज एम.एल.सी भी होंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी रहेंगे तथा कार्यक्रम का उद्घाटन जितेंद्र मणि द्वारा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...