Monday, 3 October 2022

द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में श्रीराम सीता बन विद्यार्थियों ने मनाया विजय पर्व।

मेरठ 02 अक्टूबर (CY न्यूज) द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से विजय पर्व दशहरा मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रामायण के पात्रों श्री राम, सीता, हनुमान एवं रावण आदि के वेश में रामलीला से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के निदेशक प्रधानाचार्य कंवलजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दशहरे का महत्व और वर्तमान समय में दशहरे की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। श्री राम के जीवन वृतांत को सुना कर विद्यार्थियों को सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने धनुष, तीर, तर्कश आदि बनाकर अपनी कला कौशल का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम के अंत में निर्देशक प्रधानाचार्य कवलजीत सिंह सभी शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के साथ ने रावण के पुतले को दहन कर अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश दिया एवं सभी को अष्टमी नवमी एवं दशहरे की शुभकामनाएं प्रेषित करीं। रावण दहन के समय विद्यार्थियों ने जय श्रीराम के नारे लगाए एवं संकल्प लिया कि वे भी श्रीराम की तरह सत्य के मार्ग पर चलेंगे। कार्यक्रम की सफलता में वर्तिका सेठी, सरिता सिंह, पूजा गर्ग, सुजाता, सुषमा चौधरी, श्वेता सिंह, नेहा आर्य, दामिनी सक्सेना, अमृता भसीन, हिमांशु गंभीर, वंदना एवं गीतिका आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...