कीचड़ से निकलने को मजबूर राहगीर व ग्रामीण।
औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 17 अक्टूबर (CY न्यूज) औरैया जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता से ढिकियापुर मुख्य मार्ग पर बंद नाली निर्माण न कराएं जाने से सालों से जलभराव से नरकीय स्थिति बनी हुई है। जिससे आवागमन मुश्किल है। और लोग भरे कीचड़ से निकलने को मजबूर हैं। जिससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एक माह पूर्व ढिकियापुर ग्राम पंचायत प्रधान दिनेश राठौर (राजू ने कंचौसी चौकी पुलिस के साथ सालों से मुख्य मार्ग पर जलभराव के निकास के लिए सड़क किनारे मनरेगा मजदूरों को लगाकर नाली खुदवाई और पूर्व दिशा में ग्राम समाज की भूमि पर बने पुराने तालाब की तरफ ले गए। जिसे सरकारी भूमि पर मकान बना कब्जा कर गांव के नामजद लोगों ने रात को नाली बंद कर दिया था। और लड़ाई-झगड़े को अमादा हो गए। इसकी शिकायत क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ ढिकियापुर, सूखमपुर, नौगवा ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने जिला मुख्यालय में ए.डी.एम रेखा एस चौहान और बिधूना तहसीलदार से की थी। जहां संबंधित अधिकारियों ने दिबियापुर थाना पुलिस वी.डी.ओ सहार कानूनगो लेखपाल को तत्काल प्रभाव से नाली खुदवाने के निर्देश दिए गए। बावजूद इसके समाधान न होने पर पुनः संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया गया। फिर भी समस्या बरकरार है। जिससे ढिकियापुर समेत आस-पास के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग व स्कूली बच्चे कीचड़ से निकलने को मजबूर हैं। इसको लेकर ग्रामीणों और दबंगों के बीच पहले कई बार कहा सुनी भी हो चुकी है। जिससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति भी बनी हुई है। और कभी भी लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।
No comments:
Post a Comment