Monday, 17 October 2022

ब्राह्मण समाज संगठन इंदिरा नगर ब्रह्मपुरी ने की बैठक।

मेरठ 16 अक्टूबर (CY न्यूज) ब्राह्मण समाज संगठन इंदिरा नगर ब्रह्मपुरी मेरठ की बैठक सी-49 सरस्वती लोक में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष ओमवीर शर्मा ने की व संचालन महामंत्री देव शर्मा ने किया। बैठक में गत दिवस 09 अक्टूबर 2022 को जैनिश पैलेस में हुए युवक युवती परिचय सम्मेलन पर चर्चा की गई।सभी लोगों ने कार्य को अति उत्तम बताया तथा आज के दौर में ऐसे ही सम्मेलनों की आवश्यकता है।भविष्य में इसे अत्यधिक प्रभावशाली बनाने पर जोड़ दिया गया कहां गया कि आलोचनाओं पर ध्यान ने दिया जाए अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वाह करें। आलोचना तो करने वाले की होती हैं जो कुछ नहीं कर रहा वह उसकी क्या आलोचना होगी। जब आलोचना होती है तो समझो कि वह संगठन अपनी चरम सीमा पर है और अच्छा कार्य कर रहा है। बैठक में सभी मीडिया वालों का हृदय से धन्यवाद दिया गया तथा जल्द ही उसके कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाकर हाईवे का बेरा 2022 का दिया जाएगा। सभी लोगों ने इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। सभी लोग जो लोग लखनऊ, रुड़की, बागपत, बड़ोद, खरखोदा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, चांदपुर से आये हुए थे उन सभी का तहे दिल से धन्यवाद दिया गया। इतनी विषम परिस्थितियों में बारिश होने के बावजूद भी पंडाल खचाखच भरा हुआ था। सभी का करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को इससे भी अधिक रोचक बनाने की कोशिश की जाए एवं इसमें जो प्रशस्ति पत्र व दुपट्टा पहनाकर जो ब्राह्मण बंधुओं का स्वागत किया गया इसकी सभी ने सराहना की। वह इसी प्रकार लोगों को सम्मानित करें तो उनका उत्साह बढ़ेगा और समाज में मजबूती आएगी इस पर जोर दिया। बैठक में पंडित ओमवीर शर्मा, पंडित देव शर्मा, पंडित हर्ष वर्धन कौशिक, श्याम लाल शर्मा, पंकज शर्मा, प्रियव्रत शर्मा, शशि भूषण शर्मा, रितिक शर्मा, रामअवतार शर्मा, जय भगवान शर्मा, राकेश शर्मा आदि ने भाग लिया। अंत में कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष ने जय परशुराम के उद्बोधन के साथ किया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...