Wednesday, 5 October 2022

हत्या के आरोपियों ने किया कोर्ट में सरेंडर।

मेरठ 04 अक्टूबर (CY न्यूज) नौचंदी थाना क्षेत्र के करीमनगर में सरेआम पिस्टल से गोलियां बरसाकर युवक की हत्या करने वाले हत्यारोपियों ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पुलिस के दबाव के चलते दोनों हत्यारोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया है। रिमांड पर लेकर उनसे हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की जाएगी। 27 सितंबर की रात करीब 11 बजे जैदी नगर निवासी बदरुल हसन के 20 वर्षीय बेटे अमान की दो युवकों ने पिस्टल से गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। नौचंदी थाने में अनस व अली निवासी करीम नगर को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस लगातार दोनों हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। सोमवार को नौचंदी पुलिस को चकमा देकर दोनों हत्यारोपी अनस व अली ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, नौचंदी थाने के इंस्पेक्टर लक्ष्मण वर्मा को सूचना मिली कि सोमवार को दोनों हत्यारोपी सरेंडर करने आएंगे तो आरोपियों को पकड़ने के लिए कचहरी परिसर में पुलिस सादी वर्दी में रही लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर सरेंडर करने पहुंच गए।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...