Sunday, 20 June 2021

सेवा भारती ने किया 11 कुंडीय हवन यज्ञ

मेरठ 20 जून (चमकता युग) सेवा भारती सावरकर भाग की ओर से रविवार को 11 कुंडीय यज्ञ समारोह का आयोजन इंदिरा नगर स्थित भारती पब्लिक स्कूल में किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा अमित वर्मा, सतीश उपाध्याय रहे। मुख्य वक्ता डॉ सत्यबंधु गुप्ता, पीयूष शास्त्री एवं प्रदीप सरसवा रहे। योग के महत्व को बताते हुए डॉक्टर सत्य बंधु गुप्ता ने कहा कि प्रकृति को दूषित करने का काम हर पल हर क्षण हम मानव जीवन में कर रहे हैं लेकिन उसके शोधन शुद्धिकरण के लिए अगर कोई विकल्प है तो वह यह है यज्ञ। यज्ञ की परंपरा को बढ़ाना होगा। आज संपूर्ण विश्व यज्ञ परंपरा को अपना रहा है। संचालन राकेश गौड़ ने किया। प्रशांत शर्मा, सुनील, जितेंद्र जैन, विनीत गोयल, डी के प्रजापति, जतिन आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...