मेरठ 15 जून (चमकता युग) जनपद के ऐसे 47 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ मिलेगा, जिनके परिवार के कमाऊ सदस्य की कोरोना से मृत्यु हुई है। इसके साथ बालिकाओं का कस्तूरबा गांधी विद्यालय में प्रवेश कराया जाएगा। बच्चों की फीस के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया है। मंगलवार को सीडीओ शशांक चौधरी ने कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की समीक्षा बैठक ली। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया ने बताया कि योजना के तहत 47 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 31 का सत्यापन पूर्ण हो चुका है। इन सभी पात्रों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि कुछ परिवारों ने फीस माफी का प्रार्थना पत्र दिया है। ऐसे में सीडीओ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि संबंधित स्कूलों से वार्ता का उचित कार्यवाही कराई जाए। इसके साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को चयनित बालिकाओं का कस्तूरबा गांधी विद्यालय में प्रवेश कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अन्य पात्रों का जल्द सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment