मेरठ 15 जून (चमकता युग) गंगानगर। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मंगलवार को रजपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। कर्मचारियों ने सांसद से केंद्र में विकास कार्य कराए जाने की मांग की।
सांसद ने केंद्र में बने चिकित्सा कक्षों का निरीक्षण करते हुए डॉक्टरों द्वारा मरीजों को दिए जा रहे उपचार की जानकारी ली। केंद्र प्रभारी डॉक्टर प्रीति गिल एवं फार्मासिस्ट गजेंद्र सिंह ने सांसद से केंद्र की दीवार बनवाने एवं कुछ जगहों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाए जाने की मांग की। सांसद ने केंद्र में विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉक्टर रोहित सिंह, डॉक्टर वंदना समेत किठौर विधानसभा प्रभारी फिरेराम सिंह, हर्ष गोयल, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment