Saturday, 5 June 2021

एस आर एम इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन रीसेंट ट्रेंड्स इन कंप्यूटिंग का आयोजन


मोदी नगर 4 मई (चमकता युग) डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग , एस आर एम इंस्टिट्यूटऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी दिल्ली एनसीआर कैंपस ग़ाज़ियाबाद द्वारा 4 जून को ए आई सी टी ई द्वारा प्रायोजित नवीं इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन रीसेंट ट्रेंड्स इन कंप्यूटिंग के उद्घाटन समारोह का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया।

इस समारोह में मुख्य अथिति प्रोफसर माइक हिंचे , यूनिवर्सिटी ऑफ़ लिमरिक, आयरलैंड ने बताया कि सॉफ्टवेयर से सब कुछ संभव है । विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मिलान टुबा, सिंगीदुनूम यूनिवर्सिटी, सर्बिआ ने कोंवोलुशनल न्यूरल नेटवर्क द्वारा रिसर्च संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उद्घाटन समारोह के मुख्य वक्ता प्रोफेसर शेंग लंग पेंग नेशनल तायपेई यूनिवर्सिटी ऑफ़ बिज़नेस ताइवान, प्रोफेसर मुफ़्ती महमूद नाटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी नाटिंघम तथा श्री अनिन्दा बोस, सीनियर एडिटर स्प्रिंजर रहे जिन्होंने साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस इन एजुकेशन तथा क्वालिटी पब्लिकेशन पर प्रकाश डाला।

उद्घाटन समारोह में संस्था के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉक्टर संजय विश्वनाथन, कांफ्रेंस प्रोग्राम चेयर प्रोफेसर आर पी महापात्रा , डीन प्रोफेसर डी के शर्मा, डीन प्रोफेसर एन एम मिश्रा, डीन डॉक्टर नवीन अहलावत ने सभी उपस्तिथ मेहमानों का स्वागत किया।

इस उद्घाटन समारोह में देश विदेश के करीब दो सौ प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया। इस कांफ्रेंस से कुछ चुने हुए पेपर्स को स्प्रिंजर लेक्चर नोट्स जर्नल में प्रकाशित किया जायेगा । समारोह का संचालन डॉक्टर प्रीति पारवेकर ने किया।अंत में डॉक्टर वीना खंडेलवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...