Saturday, 5 June 2021

मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग


मेरठ 5 जून (चमकता युग)। कोतवाली थाना क्षेत्र के डालमपाडा में एक मकान में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। आग लगने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। बमुश्किल मौके पर पहुँची दमकल विभाग की गाड़ी और कर्मचारियों ने आसपास के लोगो की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग में किसी तरह की कोई जनहानि नही हुई। बताया जा रहा है कि कमरे में रखा हजारो का सामान जलकर खाक हो गया। मकान में रहने वाले पुनीत शर्मा ने बताया कि मकान के एक हिस्से में उनकी बहन का ब्यूटी पार्लर है जबकि एक कमरे में वो और दूसरे कमरे में उसका बड़ा भाई रहता है।सुबहे-सुबह उसके बड़े भाई के कमरे से धुंआ उठता हुआ पड़ोसियों ने देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। किसी तरह कमरे में सो रहे उसके भाई को कमरे से बाहर निकला गया जबकि उसका कमरा पूरी तरह जलकर खाक हो गया फिलहाल दमकल विभाग के कर्मचारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे है जिसके बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पायेगा ।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...