Tuesday, 8 June 2021

दिल्ली रोड पर रात में गुल हुई बिजली, लोगों ने किया हंगामा

मेरठ। दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड बिजलीघर से जुड़े इलाकों में रात में फिर लोगों ने बिजली संकट झेला। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। लोगों का कहना था कि बिजली की आंख मिचौली बढ़ गई। शाम को घंटों गुल रही। बिजलीघर पर जानकारी की तो बताया कि परतापुर से ही आपूर्ति बाधित है। दूसरी ओर, शाहपीर गेट इलाके से नदीम सिद्दीकी ने बताया कि दिनभर में स्थिति यह थी कि दस मिनट के लिए बिजली आती थी और एक घंटे के लिए गुल हो जाती है। लोगों में बिजली संकट को लेकर आक्रोश है।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...