Saturday, 12 June 2021

सुपरटेक में महिला की मौत, पति हिरासत में

मेरठ 12 जून (चमकता युग)। मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित सुपरटेक कॉलोनी में शनिवार तड़के संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे महिला के परिजनों को शव अस्पताल में मिला। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

महिला के भाई मनीष ने बताया कि उन्होंने बहन प्रीति शर्मा की शादी 2015 में सुपरटेक निवासी पंकज जोशी से की थी। शादी के बाद उनके चार वर्ष का बच्चा भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रीति के ससुराल वाले दहेज में रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। आरोप है कि शनिवार सुबह प्रीति की हत्या कर दी गई। मनीष ने बताया कि जब वह सुपरटेक पहुंचे तो यहां मौजूद गार्ड ने उनको अस्पताल जाने के लिए कहा। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें प्रीति का शव मिला। उनके गले व चेहरे पर चोट के निशान थे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...