Saturday, 12 June 2021

पिस्टल दिखा कर व्यापारी से की लूट।

मेरठ 12 जून (चमकता युग)। लालकुर्ती टैंक चैराहे के पास बदमाशों ने पिस्टल तानकर स्पोर्ट्स कारोबारी से मोबाइल लूट लिया। बदमाश थाने के सामने से ही फरार हो गए। यूपी 112 पर सूचना पुलिस को दी गई।


बलवंत नगर निवासी गौतम सूरी स्पोर्ट्स कारोबारी हैं। शुक्रवार शाम गौतम कंकरखेड़ा अपने दोस्त के पास गए थे। वहां से वापसी में गौतम को बदमाशों टैंक चैराहे के पास रोक लिया और पिस्टल दिखाकर मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी और भाग निकले। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चेकिंग का मैसेज फ्लैश किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। गौतम की ओर से तहरीर दी गई है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...