Wednesday, 23 June 2021

महिला से दुष्कर्म के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज।


मेरठ 23 जून (चमकता युग) मेरठ के सरधना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने संपत्ति विवाद के चलते जेठ-जेठानी और गांव की ही एक महिला पर नशीला पदार्थ पिलाकर एक युवक से दुष्कर्म कराने और अश्लील वीडियो बनवाने का आरोप लगाया था।पीड़ित महिला ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी बागपत के धनौरा गांव निवासी युवक से हुई थी। उसके पति की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पति ने संपत्ति के बंटवारे के विवाद में जहर खाकर जान दे दी थी। अब उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।आरोप है कि 11 जून को जेठ नितिन शर्मा पुत्र सुशील, जेठानी ममता व पड़ोस में रहने वाला युवक उसके घर आए। रात में उन्होंने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। वह बेहोश हो गई तो जेठ के साथ आए युवक आशीष उर्फ आशु पुत्र राकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई।

वहीं सुबह होश आने पर जेठ व जेठानी जा चुके थे। आशीष उनके घर पर ही रुका। उसने वीडियो दिखाई और गांव की कृषि भूमि, मेरठ में एक प्लॉट जेठ के नाम करने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आशीष और जेठ-जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ आरपी शाही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच कराई जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...