Thursday, 17 June 2021
केवल लिंक पर क्लिक कर रिजल्ट देख सकेंगे स्टूडेंट
मेरठ 17 जून (चमकता युग)।दीवान पब्लिक स्कूल ने तकनीकी में नया प्रयोग करते हुए कुछ अलग ढंग से रिजल्ट जारी करने का प्रयास किया है। इसमें परिजन और स्टूडेंट स्कूल द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करने मात्र से परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। दीवान पब्लिक स्कूल के अनुसार मेरठ में अपने तरह का अनूठा प्रयोग होगा। इससे अभिभावकों को कोई ऐप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं होगी। अभी तक परिजनों को स्कूल वेबसाइट पर जाकर पेरेंट्स लॉगइन में यूजर नेम और पासवर्ड डालना पड़ता था। कई बार परिजन ऐसा करने में विफल रहते थे। इसी क्रम में स्कूल ने पूरे प्रोसेस को आसान बना दिया है। निदेशक एचएम राउत और प्रिंसीपल एके दुबे ने कम्प्यूटर शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment