Thursday, 17 June 2021

युवक पर धारदार हथियारों से हमला


मेरठ 17 जून (चमकता युग)। भगत सिंह मार्केट में गुरुवार दोपहर को गोलाकुंआ पर दुकानदारों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कांच का पुल निवासी फरहान की भगत सिंह मार्केट में कॉस्मेटिक की दुकान है। व्यापारी सुहेल और भोलू के साथ चार दिन पूर्व फरहान की कहासुनी हुई थी। गुरुवार दोपहर को बाइक से सुहेल और भोलू गोलाकुंआ से गुजर रहे थे। यहां फरमान का उनसे आमना-सामना हो गया। आरोप है कि सुहेल ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और फरमान और उसके दोस्त पर धारदार हथियारों और तमंचे की बट से हमला बोल दिया। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...