मेरठ 17 जून (चमकता युग)।शोभित विवि में गुरुवार को पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग शिविर की ऑनलाइन शुरुआत हुई। उद्घाटन योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण ने किया। कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि योग कोई शारीरिक क्रिया नहीं है। यह आत्मा का मिलन है। कुलाधिपति के अनुसार योग एक जरिया है जीवन को जीने का। उन्होंने ऋषि पतंजलि द्वारा बताए गए नियमों का पालन करने की अपील की। हमें अपने जीवन में संतुलन बनाना है तो आठ नियमों को ध्यान में रखकर चरणबद्ध तरीके से योग अपनाना चाहिए। भारत भूषण ने कहा कि योग हमें अनुशासित बनाता है। मनोचिकित्सक डॉ.पूनम देवदत्त ने कहा कि योग शिविर में पद्मश्री नोफ अलमरवाई योगा कोच सऊदी अरब, योगा गुरु डॉ.सुरक्षित गोस्वामी सहित विभिन्न चर्चित व्यक्तित्व बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहेंगे। नेहा त्यागी एवं डॉ.अनीता राठौर मौजूद रहीं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment