Saturday, 19 June 2021

रोली गोयल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत


मेरठ 19 जून (चमकता युग) अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ट्रस्ट पंजीकृत की विशेष बैठक संस्था के कार्यालय के 220, शास्त्री नगर मेरठ पर सम्पन हुई जिसमे संस्था के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक शान्ति स्वरूप गुप्ता  ने रोली गोयल को समाज के लिए सदैव तत्पर रहकर अनेक समाजिक कार्य से जुड़े रहने पर  संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया। शांति स्वरूप गुप्ता ने अपने संबोधन मे कहा कि रोली गोयल अपने कर्तव्यो का निर्वहन समय से करती हैं, रोली गोयल की समाज के उत्थान एवं विकास में अत्यधिक लगन एवं निष्ठा को देखते हुए अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ट्रस्ट द्वारा ये निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री अमित कुमार गुप्ता  , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मंयक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संस्था के समस्त पदाधिकारियों ने रोली गोयल को शुभकामनाएं दीं। 

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...