मेरठ 17 जुलाई(चमकता युग) दबथुवा गांव में दिन दहाड़े हुए सुहेल हत्याकांड में अभी तक पुलिस खाली हाथ है। 10 दिन बीत गए ना तो हत्याकांड का खुलासा हुआ है और न ही हत्यारोपियों का पुलिस सुराग लगा पाई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उधर, घटना का खुलासा न होने से परिजनों में रोष है।बता दें कि दस दिन पूर्व दबथुवा गांव में दिन दहाड़े खिर्वा निवासी सुहेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना उस समय हुई जब सुहेल अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। लूट के बाद गोली मारे जाने की आशंका भी परिजनों ने जताई थी। सुहेल के पिता ने इस मामले में थाने में अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी देहात केशव मौर्य ने दो टीमें गठित की थी। दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस की दो टीमें भी हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। उधर, परिजनों में रोष है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है। जब इस बारे में थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं। कई बिंदुओ पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment