Sunday, 18 July 2021

खुद को गोली मार युवक ने की आत्महत्या।


मेरठ 18 जुलाई (चमकता युग)  मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के गांव सोफीपुर के रहने वाले 29 वर्षीय गौरव ने रविवार सुबह तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक गौरव पुत्र दुर्योधन मजदूरी करता था। मृतक की कुछ वर्ष पहले मोदीपुरम निवासी सोेनिया से शादी हुई थी, दोनों की एक बेटी भी है। बताया गया कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी सोनिया बेटी को लेकर अपने मायके में ही रह रही थी।

रविवार सुबह गौरव ने अपने घर में ही तमंचे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।सूचना पाकर पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...