जानकारी के अनुसार सरधना के झिटकरी मार्ग पर त्यागी समाज के व्यक्ति द्वारा भूमि को बनाने की बताकर निर्माण शुरू कराया गया। इसी दौरान मुस्लिम समाज के कुछ लोग एक जनाजे को लेकर उस भूमि पर पहुंचे तो उन्होंने वह भूमि कब्रिस्तान की बताकर वहां हंगामा खड़ा कर दिया।इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और मुस्लिम समाज के लोगों ने निर्माण सामग्री को उठाकर विवाद की भूमि से सड़क पर फेंक दिया।मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि वह अपनी कब्रिस्तान की भूमि पर किसी भी रूप में कब्जा नहीं होने देंगे। उनका कहना है कि या तो नगरपालिका इस भूमि की चारदीवारी कराए अन्यथा वे खुद चंदा एकत्रित कर भूमि की चारदीवारी करा देंगे।उन्होंने कहा कि यदि कोई यदि कोई विवाद बढ़ता है तो उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वहीं मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को थाने बुलाया है।
Sunday, 18 July 2021
कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद,मुस्लिम समाज के लोगो का हंगामा।
मेरठ 18 जुलाई (चमकता युग) मेरठ से सटे सरधना में झिटकरी रोड स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए आज सुबह मुस्लिम समाज के लोगों ने हंगामा कर दिया। वहीं दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा जमीन बैनामा कराए जाने की बात कहते हुए निर्माणकार्य कराने की बात कही है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment