Sunday, 25 July 2021

बच्चे से मिलने पहुंची विवाहिता को ससुरालवालों ने पीटा, हंगामा


मेरठ 25 जुलाई (चमकता युग) मवाना कस्बे के मोहल्ला तिहाई निवासी एक विवाहिता शनिवार को ससुराल में अपने एक वर्ष के बच्चे से मिलने के लिए पहुंची तो ससुराल पक्ष ने हंगामा करते हुए उसे बच्चे से मिलने नहीं दिया। साथ ही विवाहिता के साथ मारपीट की। घंटों चले हंगामे के बाद पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंची। वहीं, थाने पर भी ससुराल पक्ष के लोगों ने हंगामा करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनको बाहर भेज दिया। पीड़िता ने मामले की थाने पर तहरीर दी है।

तिहाई निवासी काजल शर्मा ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि दो वर्ष पहले उसकी शादी मोहल्ला मुन्नालाल निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। कोरोना माहमारी में पीड़िता के पति की 22 मई को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद मायके वाले विवाहिता को अपने साथ ले गए थे लेकिन उस समय ससुरालवालों ने उसके एक वर्ष के पुत्र को उसके साथ भेजने से इंकार कर दिया था। शनिवार को विवाहिता अपने पुत्र से मिलने के लिए जोहरा बेगम के साथ मोहल्ला मुन्नालाल में पहुंची। उसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए मोहल्ले के लोगों को एकत्र कर लिया और विवाहिता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया और पुत्र से भी नहीं मिलने दिया। पीडिता किसी वहां से अपनी जान बचाकर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। उसी दौरान थाने पर ससुराल पक्ष से थाने पहुंचीं महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने हंगामा कर रही महिलाओं को थाने से बाहर भेज दिया ओर पीड़िता की तहरीर लेकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...