परतापुर के कंचनपुर घोपला और जैनपुर गांव में दो दिन पूर्व अलसुबह बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। किसान नेता विजयपाल घोपला ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने भाकियू नेताओं, किसान आंदोलन में शामिल किसानों और कुछ अन्य किसानों को टारगेट करते हुए उनके ही घर पर दबिश दी थी। इस दौरान उनके खिलाफ बिजली चोरी का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी लगाया कि 44 किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए। इसी मामले में विरोध जताते हुए शनिवार सुबह करीब 11 बजे भाकियू नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने परतापुर थाने पर धरना दिया। इस दौरान सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय मौके पर पहुंचे और किसानों को धरना समाप्त करने के लिए कहा। सीओ ने सख्ती करने की धमकी दी तो किसान भी भड़क गए।
Sunday, 25 July 2021
किसानों का परतापुर थाने पर धरना, हाईवे जाम
मेरठ 25 जुलाई (चमकता युग) बिजली विभाग और विजिलेंस टीम द्वारा परतापुर के कंचनपुर घोपला और जैनपुर गांव में 44 किसानों के घर बिजली चोरी का मामला तूल पकड़ गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि भाकियू से जुड़े लोगों को टारगेट कर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसी को लेकर भाकियू नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने परतापुर थाने पर शनिवार सुबह धरना दिया। इसके बाद सीओ से बहस हो गई और उग्र किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। बाद में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन करते हुए न्यूनतम जुर्माना लगाने का आश्वासन दिया गया। तब जाकर जाम खोला गया और धरना समाप्त किया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...

No comments:
Post a Comment