Saturday, 24 July 2021

गिरी पुष्पा आरोग्य हॉस्पिटल मैं लगा निशुल्क हृदय परीक्षण कैंप।



मेरठ 24 जुलाई (चमकता युग) मेरठ स्थित आदर्श नगर गिरि पुष्पा आरोग्य हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय परीक्षण कैंप का आयोजन डॉ.अक्षय जैन के सानिध्य में लगाया गया।जिसमें शहर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.विशाल वीर सिंह एवं डॉ.अभिनव रस्तोगी ने मरीजों का अच्छे तरीके से परीक्षण किया। इस कैंप का उद्देश्य जीवन शैली संबंधित बीमारियों को (जैसे मोटापा,डायबिटीज,ब्लड प्रेशर एवं हृदय रोग संबंधित) के बारे में जानकारी देकर विभिन्न जांचों द्वारा मरीजों में उन्हें ढूंढ कर उनके उपचार के संबंध में जानकारी देना इसी उद्देश्य से मरीजों की निशुल्क ब्लड शुगर,ई.सी.जी ब्लड प्रेशर,लंबाई,वजन एवं बी.एम.आई का परीक्षण किया गया। आवश्यकतानुसार मरीजों को कुछ दवाइयां भी निशुल्क दी गई। इस कैंप में दूर-दूर से भारी संख्या में मरीज अपना चेकअप करवाने आए। इस कैंप में डॉ.अक्षय जैन के साथ-साथ डॉ.मनीषा बंसल,डॉ.प्रदीप कुमार डॉ.आशिव अहमद,डॉ.प्रेरणा आदि शामिल रहे। इस कैंप में हॉस्पिटल की मैनेजिंग टीम का पूरा सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...