Saturday, 24 July 2021

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री बालाजी धाम में हुआ गुरु का सम्मान।






मेरठ  24 जुलाई (चमकता युग) मलियाना से लगे लक्ष्मीकुंज में श्री बालाजी धाम में गुरु पूर्णिमा बनाई गई। जिसमें श्री बालाजी धाम के गुरु पं. विनोद शर्मा,गुरु माता सुनीता शर्मा का सभी भक्तजनों ने टीका लगाकर,माला पहनाकर सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पं. विनोद शर्मा ने गुरु पूर्णिमा के बारे में बताया की गुरु पूर्णिमा के दिन सभी लोग चाहे उसमें छात्र,भक्त या कोई भी हो वह अपने गुरु का सम्मान करता है मतलब की कहा जाता है गुरु ही ब्रह्मा, गुरु ही विष्णु,गुरु देवो महेश्वरा इन तीनों भगवानों के गुण गुरु में होते हैं जो अपने शिष्यों का मार्गदर्शन करके उन्हें सच्चाई का रास्ता दिखाते हैं। इसके बाद सभी भक्तों ने बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में चल रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान पं.बृजमोहन शर्मा, रघुनंदन शर्मा, बंटी शर्मा, अंकित भारद्वाज, मानवी शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...