Saturday, 24 July 2021

विधायक ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं


मेरठ  24 जुलाई (चमकता युग) रोहटा में शुक्रवार को विधायक जितेंद्र सतवाई ने अपने आवास पर जनता दरबार लगाया। इस दौरान काफी संख्या में लोग अपने समस्याओं को लेकर पहुंचे।

विधायक ने समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों से भी बात की। इसके बाद वह करनावल में स्व. धर्मपाल की तेरहवीं, गून में स्व. बिल्लू की तेरहवीं, जसड़ गांव में कपिल सैनी के परिजनों से मिलकर शोक जताया। फिर वह बनवारीपुर गांव में पार्टी नेता दयाल त्यागी के आवास पर पहुंच और उनके पुत्र का हालचाल जाना। वहीं, पार्टी कार्यकर्ता गौरव वशिष्ठ के पिता ओमकार शर्मा के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जानने उनके आवास पर पहुंचे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...