Wednesday, 21 July 2021
बाइकों के पार्टस बेचने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया
मेरठ 21 जुलाई (चमकता युग) चोरी की बाइकों के पार्टस बेचने वाले पांच आरोपियों को थाना देहलीगेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस को बाइकों के इंजन, चेचिस नंबर और अन्य पार्ट्स बरामद हुए। दरअसल, पुलिस को सूचना मिल रही थी कि जिला अस्पताल से लगातार बाइकें चोरी हो रही है। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक चोर को दबोच लिया, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने खतता रोड के एक गोदाम में छापा मारा तो मौके से 8 इंजन बाइक, 9 चेसिस, 9 टंकी, 8 साईलेंसर, 22 टायर, कटे हुए पार्टस व 4 मास्टर चाबी बरामद की। छापामारी के दौरान पुलिस ने आसिफ, अखलाक, असलम, वसीम और शाहनवाज को गिरफ्तार किया है, ये सभी ब्रह्मपुरी, देहलीगेट व लिसाड़ी गेट के रहने वाले है, जिन्होंने चोरी की बाइक के पार्ट्स बेचने की बात को कबूल की है, खास बात यह है कि देहली गेट व कोतवाली थाना क्षेत्र से 1 महीने में 10 बाइक चोरी की घटनाएं हुई थी, जिनमें से 9 मामलों का पुलिस ने खुलासा किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment