Wednesday, 21 July 2021

कंकरखेड़ा में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी देने पर हंगामा

मेरठ 21 जुलाई (चमकता युग) कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दो युवकों द्वारा घर में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी दी। कुर्बानी मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। मृत पशुओं को दोनों आरोपी के घर में गड्ढा खुदवाकर कर दबवा दिया गया। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डाबका का गांव में बुधवार को ईद के मौके पर गांव निवासी दो लोगों ने घर में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी दी। इनमें से एक व्यक्ति मेरठ के किसी थाना क्षेत्र में होमगार्ड है। कुर्बानी की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी युवकों को मौके से पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कभी भी पशुओं की कुर्बानी नहीं दी गई है। गांव में पहला मौका जब कुर्बानी दी गई है। मृत पशुओं को देखकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने मृत पशुओं को तिरपाल से ढक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों को लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से दो बड़े छुरे और अन्य कटान का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने मृत अवशेषों को आरोपियों के घर में गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर का कहना है कि ग्रामीणों ने तहरीर दे दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...