Friday, 23 July 2021

अमित जानी ने पेश की इंसानियत की मिसाल

मेरठ 23 जुलाई (चमकता युग)गुरुवार को प्रसपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने मिसाल पेश की। बताया गया कि अमित जानी के पिता सेठ लख्मी चंद अग्रवाल अपने ब्रह्मपुरी स्थित आवास पर सीढ़ियों से फिसलकर चोटिल हो गए थे। उनके कूल्हे और हाथ की हड्डी टूट गई और काफी गंभीर चोट आई।अमित जानी को परिवारजनों ने जानकारी देते हुए हॉस्पिटल लेकर जाने को कहा। उन्होंने पास ही खड़ी अपनी एम्बुलेंस को घर से उनके पिता को हॉस्पिटल में भर्ती करवाने के निर्देश दिए। इसी बीच हर्रा से मोहम्मद ईशा कस्सार ने कॉल करके बताया कि हर्रा में मोहम्मद जुगरु को फालिश का अटैक हो गया है। इसके चलते उन्हें इमरजेंसी में हॉस्पिटल लेकर जाना है। धर्म संकट में फंसे अमित जानी ने तत्काल फैसला लिया और एम्बुलेंस चालक को निर्देश दिए कि पहले हर्रा के बुजुर्ग मोहम्मद जुगरु को हॉस्पिटल पहुंचाया जाए। अमित के इस कदम से उनकी क्षेत्र में चौतरफा प्रशंसा हो रही है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...