मेरठ 23 जुलाई (चमकता युग)मटौर गांव में चार दिन पूर्व एक महिला की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने थाने पर उसके ससुरालियों पर जहर देने का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। बताया गया कि चार दिन बीतने के बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई और न ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ सके हैं।बताते चलें कि थाना रामराज के गांव रडवा निवासी अतरसिंह ने अपनी बेटी पूजा की शादी मटौर निवासी सनी के साथ की थी। शादी के बाद से ही आरोपी दहेज की मांग कर रहे थे और महिला को प्रताड़ित करते थे। चार दिन पूर्व महिला की मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर दहेज की खातिर जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया था। मामले में मृतका के पिता ने थाने पर उसके पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। वही मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियो की तलाश में जुट गई थी और लगातार दबिश दे रही है लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। दूसरी ओर चार दिन बीतने के बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आने से ग्रामीणो में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment