मेरठ 24 जुलाई (चमकता युग) सरधना मोहल्ला गढ़ी खटीकान में कुछ दबंग लोगों ने गलत बयानबाजी का विरोध करने पर एक परिवार के लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला बोल दिया। लाठी डंडो से उन्हें बुरी तरह पीटा। घायलों का पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल कराया और उनकी तहरीर पर जांच में जुट गई।
गढ़ी खटीकान निवासी सलीम ने बताया कि उसका पुत्र नाजिद मंदबुद्धि है। शुक्रवार सुबह वह घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी बीच दबंग युवक वहां आए और उसे छेड़ने लगे। उन्होंने गलत बयानबाजी भी की। उसके पुत्र हसीन और साहिब ने इसका विरोध किया तो दबंग लोग भुगतने की धमकी देकर चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद आकर उन्होंने घर में घुसकर नाजिम और साहिब पर हमला बोल दिया। दोनों को डंडों से बुरी तरह पीटा। इस पर साहिब के हाथ की उंगलियां टूट गईं जबकि हसीन और नाजिम को भी काफी चोट आई। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

No comments:
Post a Comment