सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी कुछ समय पहले सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि कुछ समय बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था।
मांग पूरी नहीं होने पर पिटाई की जाती थी। कई बार दोनों पक्षों की पंचायत हुई, तब भी नतीजा नहीं निकला। महिला का आरोप है कि पति उसे देह व्यापार करने के लिए कहता है। दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालता है।
विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती है। आरोप है कि रात में पति ने गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई। जब वह ससुराल पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई।
आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़त पक्ष ने तहरीर दे दी है। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

No comments:
Post a Comment