दैनिक भास्कर और भारत समाचार के खिलाफ इनकम टैक्स की रेड के खिलाफ जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। आम आदमी पार्टी इस कार्रवाई को सरकारी गुंडागर्दी करार देते हुए इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ चुकी है। इस प्रकरण में एक ट्वीट करके संजय सिंह ने कहा था कि भाजपा का अंत तय है "विनाश काले विपरीत बुद्धि।' भारत समाचार के प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा मारा गया है। यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर करारा प्रहार है। यूपी की जनता आदित्यनाथ और बीजेपी दोनों को सबक सिखाएगी।
जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अपील के मुताबिक जिले के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोर-शोर से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के खिलाफ सत्ता की इस कार्रवाई का विरोध जताया है। हमने एकस्वर से इसे आपातकाल बताया है। प्रदर्शन के दौरान किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबा विक्रम जीत सिंह, आप माइनॉरिटी विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० गुरमिन्दर सिंह,यूथ विंग के प्रदेश सचिव दीपक चौधरी,माइनॉरिटी विंग के प्रदेश सचिव मदन सिंह मान,जिलामहासचिव गौहर रजा सिद्धकी, महानगर अध्यक्ष अज्जू पण्डित, जिला उपाध्यक्ष तरुण गोयल, अंकित गिरी, सुमेर सिंह धार,जय भगवान शर्मा,आरिफ खान,जीत पाल सिंह,कैप्टन गुलशन शर्मा,एस के शर्मा, जी एस राजवंशी,शुभम शर्मा,जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ फुरकान त्यागी, पदम सिंह,मनोज भाटी,संजय जोशी, सुरेश पंडित ,देशवीर सिंह, हर्ष वशिष्ठ, फ़ारूक़ किदवई, मनोज शर्मा, तेजस चौहान,तिरलोक सिंह,ममता ऋषि, अनमोल कुमार, सोहन वीर सिंह, तरीकत पवार,विकास रस्तौगी,बाल किशन शर्मा,हेमकुमार,अमित बागड़ी,दीपक रायन,बब्रजपाल फौजी,चाँद खान, विशाल कश्यप,नरेंद्र पाल, नरेश पाल, साजिद अली,संजय सोम,अमीर, चरण जीत सिंह, शरीक, सोम दत्त, गगन दीप, आशुतोष शर्मा, अमित धाम, सचिन प्रजापति, बलविंदर सिंह,शरीक, नवीन, रितेश,विजय सिंह, मोहित सिंह, दिव्य राज वर्मा,हनीफ सैफी, देव अग्रवाल मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment