देश को आजाद कराने वाले महान क्रांतिकारी का देश सदैव ऋणी रहेगा- डॉ.सुधीर गिरि
मेरठ 23 जुलाई (चमकता युग) वेंक्टेश्वरा संस्थान में आज देश की आजादी के महानायक पं.चन्द्रशेखर आजाद की जयन्ती पर एक संगौष्ठी का आयोजन किया गया। संगौष्ठी का शुभारम्भ वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ.राजीव त्यागी, अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेटर नमन भारद्वाज एवं कुलपति प्रो. पी.के.भारती आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा एवं चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। समूह चेयरमैन डॉ.सुधीर गिरि ने कहा कि देश की आजादी के महानायक चन्द्रशेखर आजाद के योगदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। प्रतिकुलाधिपति डॉ.राजीव त्यागी ने कहा कि अग्रेजों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम की वो चिंगारी जलायी कि पूरा देश उनके साथ खड़ा हो गया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.पीयूष पांण्डे, डा.सतीश अग्रवाल, परिसर निदेशक डॉ.प्रभात श्रीवास्तव, उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा अलका सिंह, डॉ.राजेश सिंह, डॉ.ऐना ऐरिक ब्राउन, सी.एफ.ओ.विकास भाटिया, विकास कौशिक, एच.आर.हेड शिवशंकर, मारूफ चौधरी, डॉ.सी.पी. कुशवाह, डॉ.विवेक सचान, डॉ.योगेश्वर शर्मा, अरूण गोस्वामी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment